Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पढ़ाई करते वक्त उठा सीने में दर्द तो स्कूटी से पहुंचा अस्पताल, दौड़कर गया अंदर और 10 सेकंड में मौत

top-news

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बुधवार दिन में हार्ट अटैक का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे डॉक्टर भी सकते में हैं। यहां एक 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले निमित्त जैन के 26 वर्षीय पुत्र अक्षित जैन को हार्ट अटैक आ गया।
पढ़ाई करते वक्त सीने में हुआ दर्द
परिजनों के अनुसार, अक्षित आज दिन में अपने घर पर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई करते-करते उसके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उसके पिता स्कूटी पर बैठाकर उसे संयुक्त अस्पताल ले आए।
खुद दौड़कर गया था अस्पताल के अंदर और…
अस्पताल पहुंचने पर वह खुद दौड़कर अंदर जा रहा था। उसी दौरान लगभग 10 सेकंड बाद ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। तब उसे आनन-फानन इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।