Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

‘ आज मेरा आखिरी दिन…मम्मी-पापा से बात करा दो’ , गाजियाबाद के होटल में एक युवक ने खुद को मारी गोली

top-news

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास एक युवक ने होटल के कमरे में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने भाई को फोन कर मम्मी-पापा से बात कराने की बात कही थी। भाई पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला।
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से सुसाइड नोट के नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण एन्क्लेव में रहने वाले अरुण त्यागी का 30 वर्षीय पुत्र मयंक त्यागी नोएडा के एक होटल में अकाउंटेंट था।
भाई से कहा- आज मेरा आखिरी दिन है…
बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला और 11 बजे उसने तिगरी गोल चक्कर के पास होटल लिव-इन में ऊपरी मंजिल पर कमरा लिया। दोपहर के समय उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि मम्मी-पापा से बात करा दो आज मेरा आखिरी दिन है।
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
इस पर भाई घबरा गया और आकाश नगर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इससे पहले मयंक ने अपने सीने से तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। भाई की सूचना पर पुलिस ने मयंक के मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली और होटल पहुंची तो कमरे में मयंक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *