Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

युवती ने युवकों को रिकवरी एजेंट बनाकर लूटी थी क्रेटा, जॉब की तलाश में आए थे पकड़े गए आरोपित

top-news

नोएडा। नोएडा के कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में युवती संग मिलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पांच दिन पहले क्रेटा कार लूटने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान होने के बाद भी पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पकड़े गए युवक रोजगार की तलाश में आए थे।
रिकवरी एजेंट बनाकर की लूट
युवती ने उन्हें रिकवरी एजेंट बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बीते शुक्रवार रात सेक्टर-76 से साफ्टवेयर इंजीनियर अनमोल मित्तल को बंधक बनाकर क्रेटा कार लूट ली थी। एक आरोपित नवीन को मुठभेड़ के दौरान रविवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के पास लूटी रकम बरामद
इनकी पहचान मिर्जापुर के ओमेंद्र बहादुर और रीवा मध्य प्रदेश के शिवेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के पास से लूटी गई नगदी, वादी का आधार कार्ड, पहचान पत्र व अवैध हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह की मास्टरमाइंट तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला शाहजहांपुर का रहने वाला है। मानस्वी ने जॉब है नामक एप के जरिये नवीन, ओमेंद्र और शिवेंद्र को भर्ती किया था।