Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मेट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, ठगे 11 लाख, दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

top-news

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एक परिचित ने युवती को झांसे से बुला लिया और गोविंदपुरम के एक मकान में ले जाकर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इससे पहले आरोपित ने स्वयं को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपित ने विभिन्न मदद व जरूरत बताकर युवती से 11 लाख रुपये भी हड़प लिए। मामले में पीड़ित युवती ने कविनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेट्रिमोनियल साइट पर हुई मुलाकात
नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती का कहना है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए एक मेट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इस साइट पर संदीप चौधरी नाम के युवक से उनका संपर्क हुआ।
कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
आरोप है कि संदीप ने अपने को अविवाहित बताया और जून 2022 में शादी करने का वादा किया। इससे पहले वह घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित काफी समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
11 लाख रुपये भी ठगे
भरोसे में लेकर आरोपित ने घरेलू मदद तो कभी जयपुर में दर्ज एक मामले को खत्म कराने में मदद करने के नाम पर 11 लाख रुपये ले लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत करने को कहा और पैसे वापस मांगे तो संदीप ने अपनी पत्नी पूजा से कॉल कराकर उसे बस अड्डे पर बुलाया, जहां से पूजा उसे गोविंदपुरम के एक मकान में ले गई।
नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
वहां संदीप चौधरी, सूरज मलिक और उसके दो साथी मौजूद थे। आरोपितों ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर संदीप ने उनके साथ गाली-गलौज की और ब्लैकमेल किया।