Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रसून द्विवेदी को मथुरा में मिली नई जिम्मेदारी

top-news

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है। भूलेख-ग्रुप हाउसिंग विभाग ओएसडी प्रसून द्विवेदी को मथुरा विकास प्राधिकरण, भूलेख विभाग के डिप्टी कलेक्टर विनीत मिश्रा को एसडीएम अलीगढ़, वाणिज्यक विभाग ओएसडी कुमार संजय को एसडीएम रामपुर बनाया है।
इसके साथ ही तीन अधिकारी को नोएडा भेजा गया है। इसमें रामपुर से देवेंद्र प्रताप, अयोध्या से भान सिंह, अमरोहा से अशोक शर्मा शामिल है।
नोएडा: राजीव बंसल फिर बने आइआइए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उधर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) लखनऊ मुख्यालय में शनिवार को आयोजित फ्लैग इक्स्चेंज सेरेमोनी में गाजियाबाद के उद्यमी नीरज सिंगल को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान नोएडा उद्यमी राजीव बंसल को दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। संगठन की गतिविधियों में बंसल तत्परता को देखते हुए उन्हें फिर से जिम्मेदारी देने का निर्णय संगठन पदाधिकारियों ने लिया।
बंसल नोएडा में दो बार चेप्टर चेयरमैन के पद पर काबिज रह चुके हैं। इसके लिए उन्हें मेरठ मंडल की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। उनके कार्य का देखते हुए वर्ष 2021 से 2023 के लिए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया था, अब फिर से उन्हें 2023 से 2025 तक के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।