Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

सोसाइटी में लोगों ने अपनी मर्जी से किया अवैध निर्माण, लोगों ने बनाए अवैध दुकाने और कमरे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा शहर के लोग नए-नए कारनामे कर रहे मानो ऐसा लगता है कि शहर के लोगों ने प्राधिकरण के नियम माने बंद कर दिए हैं। प्राधिकरण भी आंखें बंद करके लोगों को अपनी मनमर्जी करने दे रहा है। शहर के लोग अपनी मनमर्जी से अतिक्रमण कर रहे हैं जबकि सोसाइटी में प्राधिकरण के नियम के अनुसार ही निर्माण किया जा सकता है। ऐसा हम पिछले काफी समय से सुनते आ रहे हैं और प्राधिकरण के अधिकारी भी बताते हैं कि नियम ऐसे ही है लेकिन फिर लोग मान क्यों नहीं रहे और प्राधिकरण मनवा क्यों नहीं रहा?

सोसाइटी में किया पक्का अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सेक्टर ओमीक्रॉन 1 में लाल बिल्डिंग के नाम से मशहूर अफॉर्डेबल सोसाइटी है जिसमें सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। उस सोसाइटी की हालत अगर आप देखेंगे तो आपको सोसाइटी में हर तरफ अवैध निर्माण ही दिखाई देगा। सोसाइटी के ज्यादातर लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। यहां तक की लोगों ने फर्स्ट फ्लोर पर भी अतिरिक्त कॉलम बनाकर के छज्जे का एरिया डबल कर लिया है और सोसाइटी के ज्यादातर घरों में दुकानें बना दी गई हैं। यह सब निर्माण पूरी तरह अवैध है जिस पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण को यह सब हटाना चाहिए।

अगर इसी तरह चलता रहा तो एक दिन शहर में हर व्यक्ति अपने तरीके से निर्माण करेगा और प्राधिकरण की जमीन पर भी कब्जा करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के ढुलमुल रवैया के कारण ऐसी अवैध गतिविधियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी नहीं जगते हैं। प्राधिकरण को आंखें खोल कर जहां पर भी अवैध गतिविधियां हो रही है उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *