Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

धर्म छिपाकर दोस्ती… नौकरी दिलाने के नाम पर बरेली की युवती को ग्रेटर नोएडा बुलाया, कई बार बनाया हवस का शिकार

top-news

ग्रेटर नोएडा। मिस कॉल से शुरू हुई फोन वार्ता का अंजाम एक युवती को दुष्कर्म की घटना से चुकाना पड़ा। धर्म छिपाकर एक युवक ने बरेली की युवती को नौकरी दिलाने के बहाने ग्रेटर नोएडा बुलाकर नॉलेज पार्क क्षेत्र में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
किराये पर कमरा दिलाया और किया दुष्कर्म
आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती को परी चौक के पास तुगलपुर में किराये का कमरा दिलवाया और तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक माह पूर्व युवक के धर्म और शादीशुदा होने का पता चलने पर युवती ने उससे दूरी बना ली।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म
आरोप है कि सोमवार शाम आरोपित ने पीड़िता को वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर जेवर बुलाया और एक ओयो होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख सुनकर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को मुक्त कराकर आरोपित को हिरासत में ले लिया।