Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

दो दिन पहले शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, पति का पत्नी को साथ रखने से इनकार

top-news

ग्रेटर नोएडा।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बड़ी धूमधाम से युवक की शादी हुई। सभी स्वजन और रिश्तेदार काफी खुश थे साथ ही दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी शुरू हो चुकी थी। मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने सात माह की एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।
पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।
पांच मांह पहले तय हुई थी शादी
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी एक गांव की रहने वाली किशोरी से करीब पांच माह पहले तय हुई थी। दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष दोनों खुश थे, साथ ही लड़का और लड़की की भी आपस में बातचीत कराई गई।
सोमवार को पहुंची नई नवेली दुल्हन
रविवार रात लड़का पक्ष तय तिथि को बरात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। रीति-रिवाज के साथ शहनाइयों की गूंज में बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी की रस्में संपन्न हुई। सोमवार सुबह नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।
मुंह दिखाई की रस्म शुरू, उधर हुई प्रसव पीड़ा
एक तरफ मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ कानाफूसी शुरू हो गई। मंगलवार को दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई, तो चर्चाएं शुरू हो गईं।
पुलिस ने करवाया समझौता
दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *