Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

डेडलाइन पूरी, फिर भी शहर में नालों की सफाई अधूरी, कूड़े से पटे पड़े हैं नाले

top-news

गाजियाबाद। मानसून आने पर हर साल शहर में जलभराव होता है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन ने इस बार 10 जून तक नालों की सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन सात जून से 73 बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू होने के कारण नगर निगम ने दावा किया था कि 28 जून तक सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।
बुधवार को नगर निगम द्वारा तय की गई डेडलाइन भी पूरी हो गई है, लेकिन नालों की सफाई का कार्य अधूरा है। जबकि इस साल साढ़े तीन करोड़ रुपये में नालों की सफाई का टेंडर किया गया है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब तय समय पर नगर निगम के अधिकारी नालों की सफाई ही नहीं करा पाए तो जलभराव होने पर उससे निजात कैसे दिला सकेंगे?
विजयनगर बाइपास स्थित नाले का हाल
विजयनगर में अंबेडकर नगर के पास से क्रासिंग रिपब्लिक की ओर जाने वाले नाले का हाल पहले से बुरा हो गया है, यहां पर नाले का पानी सड़क तक आ गया है। नाले के अंदर गंदगी है, ऐसे में वर्षा होने पर नाले का पानी सड़क पर भर जाएगा।
ऐसे में नाले और सड़क की पहचान कर पाना भी राहगीरों के लिए मुश्किल होगा, जलभराव के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ जाएगा।
साहिबाबाद का बृज विहार नाला
साहिबाबाद स्थित बृज विहार के नाले की सफाई पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, मानसून आने पर हर साल इस नाले का पानी ओवरफ्लो होता है। जिससे आसपास की सोसायटियों और कालोनियों के लोगों को तो परेशानी होती ही है, सड़क पर भी नाले का पानी भर जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विजयनगर बागू में नाले का हाल
एनएच-नौ के चौड़ीकरण के दौरान एनएचएआइ ने बागू के पास से जा रहे नाले को तोड़ दिया था, जिसे कई बार पत्र भेजने के बाद भी बनवाया नही गया है। इससे जलनिकासी नही हो पाती है, कालोनी के अंदर भी नाले की सफाई नही हुई है। नाले के अंदर कूड़ा भरा है, जिससे जलभराव का खतरा बना हुआ है।