Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में DM कार्यालय के सामने की जा रही अवैध वसूली, सार्विस रोड के दोनों ओर कराई जाती है पार्किंग

top-news

गाजियाबाद।

गाजियाबाद कलक्ट्रेट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका नजारत से दिया गया है, लेकिन इसके बाहर सर्विस रोड के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट तक करीब 500 मीटर दूरी तक अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की संख्या कई गुना अधिक रहती है। इससे यहां लगे पौधे भी से नष्ट हो गए हैं।
यहां करीब दो वर्षों से 20 से 100 रुपये तक शुल्क वसूलकर वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। न्यायालय, कलक्ट्रेट और विकास भवन में विभागीय कार्यों के लिए आने-जाने वालों के वाहनों को जबरन सड़क के दोनों ओर स्थित अवैध पार्किंग स्थल में खड़े करने के लिए बाध्य किया जाता है।
हाल में ही रविंद्र नाथ दुबे नाम के व्यक्ति ने अभद्रता होने पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और डीएम गाजियाबाद को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
मामले में दैनिक जागरण ने भी पड़ताल की तो देखा कि ठेकेदार के लोग अवैध वसूली कर रहे हैं और वाहन पौधों को कुचलते हुए खड़े किए जा रहे हैं।
पार्किंग स्थल पर दिन भर में करीब एक हजार से अधिक कार और डेढ़ से दो हजार स्कूटी और मोटरसाइकिल से शुल्क वसूला जा रहा है। वन विभाग के एक अधिकारी के साथ हुई अभद्रता के बाद विभाग ग्रीन बेल्ट संबंधित अपने कागजात खंगाल रहा है।