Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

किसानों ने जताया सिर्फ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर पर भरोसा, क्षेत्र में राज्यसभा सांसद के इस कदम की हर तरफ तारीफ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान अपनी मांगों को लेकर के लगभग पिछले 2 महीने से आंदोलन कर रहे थे। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और प्राधिकरण के अधिकारी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं थे। कई बार किसान और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एक बार क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। फिर आखिर में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने पहल की किसानों, प्राधिकरण के अधिकारियों और शासन में बात करके सहमति बनाई और आंदोलन को स्थगित कराया।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर की रही अहम भूमिका, क्षेत्र के किसानों ने जताया उन पर भरोसा

आंदोलनरत किसानों से कई बार सत्ता पक्ष के नेता मिले उन्होंने किसानों को आश्वासन भी दिया लेकिन वह किसानों को अपनी बात मनवा नहीं पाए। किसान और प्राधिकरण के बीच में मामला सीईओ के साइन को लेकर के अटक गया। किसान चाहते थे कि समझौते पर हस्ताक्षर प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी करें। लेकिन प्राधिकरण का कहना था कि हस्ताक्षर विशेष कार्यकारी अधिकारी या अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी करेंगे। बात बिगड़ती देख राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने मोर्चा संभाला किसानों से जेल में जाकर के मिले किसानों को अपने विश्वास में लिया और किसानों ने भी पूरी तरह राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर पर विश्वास जताया। उनकी बात को पूर्णतया माना गया सांसद ने किसान और प्राधिकरण के बीच बातचीत करा कर कमेटी गठित कराई। जिसमें प्रदेश कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, किसान और प्राधिकरण के अधिकारी शामिल है। 15 जुलाई तक का समय दिया गया है कमेटी को यह सारी बातें लिखित में हुई है। जिस पर हस्ताक्षर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने किये है जिसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के इस कदम के बाद क्षेत्र के किसान और आम नागरिक उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं लोगों का कहना है सुरेंद्र नागर हमारे अपने नेता है और हमें हमारा हक दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे हमें उन पर पूरा भरोसा है।