Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मनचले का दुस्साहस: गाजियाबाद के कॉलेज जाती दिल्ली की छात्रा को छेड़ता, विरोध करने पर पीटता, जबरन PG में घुसा

top-news

गाजियाबाद।

बीडीएस छात्रा के साथ मनचले द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपित ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपित छात्रा पर दोस्ती का लगातार दबाव बना रहा है। आरोपित की हरकत से परेशान आकर छात्रा ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के शाहदरा स्थित एक कॉलोनी के व्यक्ति की बेटी मोदीनगर के एक डेंटल कॉलेज से बीडीएस कर रही है। यहां एक पीजी में वे रहती हैं। पीजी के पास में ही रहने वाला एक मनचला छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा है। वह उनपर दोस्ती का दबाव बनाता है।
जबरन पीजी में घुसा आरोपी
विरोध पर मारपीट करता है। कॉलेज जाते हुए भी पीछा करता है। कुछ दिन पहले तो वह जबरन पीजी में आ गया था। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपित ने रास्ते में रोककर छात्रा के साथ छेड़खानी की।
चाकू दिखाकर धमकाया
विरोध पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तभी से छात्रा डरी हुई है। उसे डर है कहीं आरोपित उसके साथ किसी वारदात को अंजाम ना दे दें। उन्होंने आरोपित के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन के साथ मोदीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।