Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में UPSSC की परीक्षा देने आए 15 साल्वर को STF ने पकड़ा, छात्रों से लिए थे एक-एक लाख रुपये

top-news

गाजियाबाद।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) की ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा देने पहुंचे 15 साल्वर को गाजियाबाद पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से अलग-अलग परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया है। इनमें से आठ को सोमवार और सात साल्वर मंगलवार को पकड़े गए हैं।
मंगलवार को भी दो पाली में परीक्षा हुई। पहली पाली में किसान इंटर कॉलेज से स्वाती को और हरीश चंद्र को डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज से पकड़ा गया है। दूसरी पाली में पूर्ण ज्ञानांजलि स्कूल से विक्रम सिंह, श्री हंस इंटर कॉलेज से रविन्द्र कुमार, शंभूदयाल इंटर कॉलेज से मंजीत आर्य, राजकीय इंटर कॉलेज से हुकुम सिंह और सनातन धर्म इंटर कॉलेज से रजत कुमार को पकड़ा गया है।
देवेंद्र सिंह है गिरोह का सरगना
डीसीपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार आरोपित बिहार के नालंदा जिले का चंदन, अभय उर्फ अंकुर, सतेंद्र और यूपी के आगरा जिले के थाना वाह का संदीप, कानपुर नगर के थाना विल्लोर का अजीत व बिजनौर जिले के थाना धामपुर का देवेंद्र सिंह है। इनमें देवेंद्र सिंह गिरोह का सरगना है।
मोदीनगर पुलिस ने भी डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज से दो साल्वर पकड़े हैं। इनमें मुरादाबाद का शुभम कुमार व आगरा का सोहनपाल हैं। केंद्र व्यवस्थापक श्यामलाल सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
अभ्यर्थियों से लिए थे एक-एक लाख रुपये
यूपीएसएससी की परीक्षा में पकडे गए साल्वर से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि गिरोह का सरगना देवेंद्र ने परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से एक-एक लाख रुपये लिए थे, जिसमें से प्रत्येक अभ्यर्थी से मिली रकम में से 50 हजार उसने अपने पास रखे और 50 हजार साल्वर को दिए।