Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

EPE और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए जल्द बनेगा इंटरचेंज, नोएडा एयरपोर्ट से भी होगी बेहतर कनेक्टविटी

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे की दूरी जल्द समाप्त होने जा रही है। दोनों एक्सप्रेस-वे के जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
बढ़े मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने इंटरचेंज का निर्माण शुरू नहीं होने दिया था, लेकिन यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों व किसान संगठनों के बीच वार्ता के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने पर सहमति बन चुकी है।
नोएडा एयरपोर्ट के साथ इन जगहों से बेहतर होगी कनेक्टविटी
दोनों एक्सप्रेस-वे के जुड़ने से हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी। उत्तराखंड के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। जगनपुर गांव के नजदीक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे यमुना एक्सप्रेस-वे के ऊपर से गुजरता है। एक एक्सप्रेस-वे से दूसरे पर आने जाने के लिए वाहनों को ग्रेटर नोएडा से होकर गुजरना होता है।
दोनों एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की अहम जरूरत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए दोनों एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की अहम जरूरत है। इसके लिए कई साल पहले योजना तैयार होने के बाद 2019 में दिल्ली की देव एस कंपनी को ठेका दिया गया था। इंटरचेंज निर्माण अस्सी करोड़ की लागत से 18 माह में तैयार करना था।