Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास हादसा, डिवाइडर से टकराई इको स्पोर्ट कार; चालक की मौत

top-news

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास सोमवार रात करीब दो बजे हादसा हो गया। एक इको स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कार चला रहे दादरी के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी कार
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दादरी के गांव बंवाबड़ के सुधीर नागर प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। सोमवार रात वह इको स्पोर्ट कार लेकर दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे।
हादसे में सुधीर की मौके पर मौत
महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर-37 की तरफ चढ़ने वाले लूप पर जा रहे थे। तभी उनकी इको स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह तक पुलिस को सुधीर की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
शिनाख्त के बाद पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के स्वजन को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटाई रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।