Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

‘ सड़क पर न पढ़ें नमाज और न लगाएं भंडारे, ’ पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों को लेकर दिए निर्देश

top-news

नोएडा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के ऑडिटोरियम में धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने शांति समिति की बैठक की, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि बकरीद के दिन सड़क पर नमाज न पढ़ें और शिवभक्ताें के लिए सड़क पर भंडारा और शिविर न लगाएं।
दुष्प्रचार करने पर होगी कार्रवाई
साथ ही तेज आवाज में संगीत बजाने पर न्यायालय के आदेश का पालन करें। बैठक में पुलिस कमिश्नर ने आगामी त्योहारों के संबंध में आने वाली समस्याओं को साझा करने के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।
आस-पास के लोगों को करें जागरुक
उपस्थित लोगों से कहा कि अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें कि इंटरनेट मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित वीडियो और अफवाह संबंधी वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट न करें। ऐसा करने वालों को चिन्हित करते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। बैठक में सभी से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दें।