Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पैरामाउंट सोसाइटी के पास नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच घायल; VIDEO बनाते रहे लोग

top-news

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित तिलपता गांव के पैरामाउंट सोसाइटी के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। कार सवार महिला, आठ साल का बच्चा समेत पांच लोग हादसे में घायल हो गए। नाले की चौड़ाई कम होने की वजह से कार अंदर फंस गई।
वीडियो बनाते रहे लोग
एक तरफ से ही कार का दरवाजा खुल सका। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोग घायलों को बाहर निकालने के बजाय पांच मिनट तक वीडियो बनाते रहे। पीड़ित द्वारा कई बार हार्न बजाने के बाद उनको बाहर निकाला गया। हालांकि, घायलों को हल्की चोट लगी है।
नोएडा के तिलपता गांव के पैरामाउंट सोसाइटी के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। नाले में कार गिरने से पांच लोग घायल हो गए।
सोमवार दोपहर दो बजे के करीब स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। कार में जौनपुर के रहने वाले अमित परिवार के साथ गाजियाबाद की तरफ से लौट रहे थे। अमित कार चला रहे थे। वह करीब पांच मिनट तक हार्न बजाते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। इस घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
नाले पर पुलिया होती तो नहीं होता हादसा
जिस जगह पर हादसा हुआ वहां नाले पर पुलिया बनी हुई है। पुलिया कई सालों से टूटी पड़ी है। यदि वहां पर पुलिया बनी होती तो हादसा नहीं होता। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हालांकि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।