Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जब आरोपी से मुक्त होकर भागी तो कार से मारी टक्कर

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में किराए पर रहने वाली युवती को नौकरी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती घटनास्थल से भागी तो आरोपी ने उसको कार से टक्कर मारकर जान लेने का प्रयास किया। किसी तरह युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने आरोपित शाहदत रजा खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से बदायूं के किला खेड़ा का रहने वाला है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
छह महीने से फोन पर हो रही थी बातचीत
डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर शाहदत ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच करीब छह महीने से फोन पर बात हो रही थी। इस दौरान शाहदत ने युवती को झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।
आरोपी से मुक्त होकर भागी तो कार से मारी टक्कर
पीड़िता झांसे में आ गई और आरोपित के पास पहुंच गई। आरोप है कि किराए के कमरे पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती जब आरोपित के कब्जे से मुक्त होकर भागी तो आरोपित ने जान से मारने की नियत से पीड़िता को कार से टक्कर मार दी। हालांकि अब युवती की हालत ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *