Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों पर छः जून को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर धरनास्थल सर जबरन उठाकर जेल भेजने के मामले हमले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित बारह सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धरना दे रहे किसानों से मिला। इससे पहले जेल में बंद किसानों से जेल जाकर मुलाकात की। इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात भी की। इस मौके पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है अपना हक मांगने वाले किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर उन्हें जेल भेजने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधयाक अतुल प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से धरना दे रहे किसानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। सरकार किसानों को उनका हक नहीं देना चाहती, इसलिए किसानों के आंदोलन को इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उनके हकों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाई है। ग्रेटर नोएडा के किसानों की इस लड़ाई में और इस आंदोलन के लिए हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदातों का शोषण हो रहा है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर है, लेकिन संवेदनहीन सरकार पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने कि मंशा से किसानों हितों को दरकिनार कर रही है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य विधायक पंकज पटेल, विधायक सचिन यादव, डॉ शालिनी राकेश, सुनील चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, महेन्द्र यादव मौजूद रहे।