Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरने में विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, कहां प्राधिकरण पर लगाएंगे ताला

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर क्षेत्र के किसानों के महापड़ाव को 50 दिन पूरे हो गए हैं। लगभग 35 किसान अभी जेल में बंद है। अब किसानों के धरने को राजनीतिक दलों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह किसानों के बीच पहुंचे और अपनी पार्टी की तरफ से दोनों नेताओं ने किसानों को समर्थन का भरोसा दिलाया। वही शाम को अतुल प्रधान फिर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धरने में शामिल होने का आश्वासन दिया। रोजाना सैकड़ों की संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है।

चंद्रशेखर ने कहा अब किसान और मजदूरों अपनी समस्याओं को समझने लगे हैं। वह एकजुट होकर के अपने हकों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा किसानों को उनका हक दिया जाए और जो किसान जेल में बंद है उन्हें प्रताड़ित न किया जाए। साथ ही किसानों का जब्त सामान भी लौटाया जाए। अन्यथा हम जेल भरो आंदोलन चलेंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को अदानी ग्रुप के हाथों में गिरवी रखना चाहते हैं। सभी चीजें अदानी ग्रुप के नाम की जा रही है रेलवे, एयरपोर्ट और बस स्टॉप तक जा रहे हैं। किसान मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि धरना स्थल पर जल्दी ही बड़ी महापंचायत होगी। जल्दी ही तारीख का ऐलान किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मामले की जानकारी दी गई है। उनके महापंचायत में पहुंचने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्दी ही गांव गांव जाकर जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *