Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्राधिकरण द्वारा आवंटित लीजबैक पर कब्जा के लिए चक्कर काट रहे किसान, प्लाट पर अवैध मिट्टी खनन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों को आवंटित लीजबैक पर कब्जा नहीं दिला पा रहा है। सालों से किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रेटर नोएडा के गांव खैरपुर के निवासी अजय चौधरी पुत्र राम फल सिंह के नाम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 7828 वर्ग मीटर जमीन लीजबैक की थी भूखण्ड संख्या A205 और A209 जोकि प्राधिकरण द्वारा 3 जनवरी 2008 को निष्पादित की गई थी। लेकिन किसान आज भी उस प्लीज बैक जमीन पर कब्जा नहीं पा सका है।

किसान द्वारा दर्जनों बार प्राधिकरण के चक्कर लगाए गए। बार-बार अधिकारियों से बोला गया लेकिन किसान की कोई भी सुनवाई प्राधिकरण में नहीं हुई एक बार फिर किसान ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी से फिर पत्र लिखकर कब्जा दिलाने की मांग की है।

लीज बैक के आवंटित भूखंडों पर हो रहा है अवैध मिट्टी खनन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जो भूखंड किसान के लिए लीज बैक में आवंटित किए हैं। भूखंड संख्या A205 और A209 क्षेत्रफल 7828 वर्ग मीटर पर मध्य रात्रि के समय अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। किसान का कहना है कि उनके प्लॉट पर लगभग 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। कई बार अवैध मिट्टी खनन की शिकायत वर्क सर्किल 3 के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन अवैध खनन आज तक भी जारी है। किसान द्वारा मांग की गई है अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही हो।