Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कब्जा नहीं देने पर ओमेक्स समूह के चेयरमैन रोहतास गोयल, एमडी मोहित गोयल और चार निदेशकों पर धोखाधड़ी का केस

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ओमेक्स समूह के चेयरमैन रोहतास गोयल, एमडी मोहित गोयल और चार निदेशकों जतिन गोयल, विनीत गोयल, गुरनाम सिंह व निशांत जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। NRI सिटी सेंटर और कनॉट प्लेस के निवेशकों ने नक्शा आदि पास नहीं होने की जानकारी के बाद न्यायालय में याचिका दी थी। अब न्यायालय के आदेश पर बीटा 2 थाने में केस दर्ज कराया गया है।

बिरौन्डी गांव निवासी सुंदर सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2015 में ओमेक्स बिल्डर के परी चौक स्थित NRI सिटी सेंटर प्रोजेक्ट में दुकान बुक कराई थी। उन्होंने 12 .72 लाख रुपए जमा कराए थे। बिल्डर ने 2 साल में दुकान पर कब्जा देने का वादा किया था। कुछ दिन बाद निवेशक को पता चला कि दुकान का नक्शा प्राधिकरण की तरफ से स्वीकृत नहीं है। उन्होंने बिल्डर से अपने रुपए वापस मांगे थे। पैसे लौटाने से इन्कार करने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दूसरा भी घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी मांगेराम ने वर्ष 2013 में पत्नी पूनम के नाम ओमेक्स बिल्डर के कनॉट प्लेस मॉल में दुकान बुक कराई थी। निवेशक ने बिल्डर को 18.10 रुपए चेक के माध्यम से दिए थे। बिल्डर ने 2 साल में दुकान पर कब्जा देने का वादा किया था। पीड़ित ने आरोपी बिल्डर पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने का आरोप लगाया। बीटा-2 थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।