Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

बिल्डर की संपत्ति गिरवी रख रजिस्ट्री करा सकते हैं प्राधिकरण- रेरा ने सुझाव शासन को भेजा, 44000 खरीदारो को बिना रजिस्ट्री कब्जा देने का मामला

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

यूपी रेरा ने नोएडा और ग्रेनो के 44000 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री कराने का सुझाव शासन को भेजा है। यूपी रेरा ने कहा है कि नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण बिल्डरों के बिना बिकी संपत्ति को गिरवी रख कर रजिस्ट्री करा सकते हैं। बाद में उस संपत्ति को बेच कर बकाया वसूल कर सकते हैं। यूपी रेरा ने सरकार से को- डेवलपर से प्रोजेक्ट पूरा कराने की अनुमति देने की सिफारिश की है। नोएडा और ग्रेनो में कई प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद भी बिल्डर प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं कर सके हैं। इस कारण प्राधिकरण रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। बिल्डरों ने बिना रजिस्ट्री के ही खरीदारों को कब्जा दे दिया है। दोनों प्राधिकरण क्षेत्र में 44,000 खरीदार रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। खरीददार प्रशासन, प्राधिकरण यूपी रेरा से लेकर प्रदेश सरकार तक गुहार लगा चुके हैं। शासन स्तर पर रजिस्ट्री कराने को लेकर नीति तैयार हो रही है।

यूपी रेरा ने अधूरे प्रोजेक्ट पूरा कराने का रास्ता निकालने की जिम्मेदारी सलाहकार को दी थी। सलाहकार 200 प्रोजेक्ट का अध्ययन कर रहा है। फिलहाल 8 प्रोजेक्ट का अध्ययन पूरा हो गया है। इनमें से 6 प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जहां पैसों की कमी के कारण काम रुका है। रेरा ने ऐसे प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए को- डेवलपर लाने की अनुमति देने की सिफारिश की है।