Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पर्थला गोल चक्कर पर सिग्नेचर ब्रिज का काम लगभग पूरा, रफ्तार भरने के लिए हो जाएं तैयार

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

पर्थला गोल चक्कर पर सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर बन रहे फ्लाईओवर के कार्य में अब ना के बराबर काम बचा है। पर्थला गोलचक्कर पर केबल सस्पेंशन पर बन रहे फ्लाईओवर का काम 12 जून तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। फ्लाईओवर के शुरू होते ही यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी। जल्द ही नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। फ्लाईओवर की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है, जो सभी मानकों पर खरी उतरी है। इसके शुरू होने की तारीख की घोषणा भी जल्द हो सकती है।

यहां सुबह शाम लगने वाला जाम फ्लाईओवर बनने के बाद खत्म हो जाएगा। खुद प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को फ्लाईओवर का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण एजेंसी ने 10 दिन का समय और मांगा था। सीईओ ने ट्रैफिक के लिहाज से फ्लाईओवर के नीचे के रास्तों का परीक्षण किया। जरूरत के हिसाब से उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर बनवाए जाने के निर्देश दिए हैं। फ्लाईओवर खुलने से पहले शाहबेरी रोड पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही टूटी नालियों को ठीक कराया जाएगा, ताकि सड़क थोड़ी और चौड़ी हो सके और आसानी से गुजर सकें। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस ब्रिज के खुलते ही एफएनजी समेत ग्रेनो वेस्ट की ओर से किए गए डायवर्जन को समाप्त कर दिया जाएगा।