Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

किसानों का महापड़ाव ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर फिर शुरू, कहा अपना हक लेकर ही घर लौटेंगे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करीब पिछले 45 दिनों से धरना दे रहे किसानों को मंगलवार शाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर हटा दिया था। जिसमें पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में ले गई थी। जिसके बाद गिरफ्तार किसानों के समर्थन में सैकड़ों किसान अपनी गिरफ्तारी देने के लिए सूरजपुर पुलिस लाइन पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई और पुलिस ने किसानों को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। आक्रोशित किसानों का बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ इकट्ठा होना शुरू हो गए। दोपहर होते-होते दोबारा अपने पुराने धरना स्थल पर पहुंचकर महापड़ाव शुरू कर दिया।

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी किसान प्राधिकरण के गेट से टस से मस नहीं होंगे। यह लड़ाई किसानों के अधिकारों की लड़ाई है हम प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की जोर-जबर्दस्ती के आगे झुकेंगे नहीं अपना हक लेकर रहेंगे। अब क्षेत्र के किसान और नौजवान जागरूक हो गए हैं। अपने हकों के लिए खड़े हो गए हैं सभी मुद्दों को हल करा कर ही घर लौटेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगे

10 पर्सेंट आबादी प्लॉट, सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा, भूमिहीनों के लिए 40 मीटर का प्लॉट, रोजगार, आबादी लीजबैक आदि किसानों के प्रमुख मुद्दे हैं। जिनके लिए किसान लगभग पौने 2 महीने से दिन-रात प्राधिकरण के गेट पर जमे हुए हैं।