Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसान पुलिस ने गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करीब 45 दिनों से धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मौके से किसानों का सामान भी पुलिस ने हटा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर सूरजपुर में स्थित पुलिस लाइन लेकर चली गई है। दूसरी ओर इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के इस एक्शन से किसानों में गुस्सा है। समस्याओं का समाधान करवाने के बजाय किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है

लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारिओं इतना होश नहीं है कि किसानों की समस्याओं को सुना जाए। मजबूरी में किसानों का आंदोलन उग्र हुआ और आज 6 जून 2023 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बैठे अधिकारियों को बंद करने का फैसला लिया गया। जिस समय किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर ताला लगा रहे थे, उसी दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन लेकर चली गई। किसानों कहना है कि अब यह लड़ाई और भी ज्यादा मजबूती से लड़ी जाएगी।