Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: BJP ने स्वर्ण नगर में खोला नया कार्यालय, सांसद महेश शर्मा ने किया उद्घाटन

top-news

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी द्वारा सेक्टर स्वर्ण नगर में पार्टी का नया कार्यालय खोला गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव भी लिए, जिससे संगठनात्मक मजबूती के लिए रणनीति तैयार की जा सके।

कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाजपा के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, त्रीय मंत्री आशीष वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दीपक नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, विजय रावल, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, संजय चेची, देवा भाटी, सुनील भाटी, रोहित शर्मा, वरुण धीमान और राघवेंद्र त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार साझा किए।