Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्राधिकरण में किसानों के शोषण के विरुद्ध करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन।

top-news

ग्रेटर नोएडा: कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 6 परसेंट भूखंड विभाग के बाबूओं की कारस्तानी से क्षेत्र के किसान परेशान हैं 6% भूखंड विभाग में जब किसान अपने प्लॉट की फाइल या प्लॉट से संबंधित किसी कार्य को जाते हैं तो विभाग में बैठे बाबू किसान की फाइल नाम खो जाना या मिल नहीं रही का हवाला देकर किसान का शोषण कर रहे हैं। इस शोषण के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग के ओएसडी सतीश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला संयोजक अधिवक्ता अनिल भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 6% भूखंड विभाग में कई बाबूओं का बोलबाला है जिसके दम पर लगातार यह लोग किसानों के 6% भूखंडों की फाइलों को गुम होने का हवाला देकर लगातार शोषण कर रहे हैं अधिवक्ता अनिल भाटी ने बताया कि इस तरह कई गांवों के किसानों ने संगठन से शिकायत की है जिसके तत्पश्चात संगठन ने इन बाबुओं के खिलाफ विभागीय जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर संबंधित विभाग के अवधि सतीश कुशवाहा को ज्ञापन देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय एडवोकेट अनिल भाटी, बलराज हूण, कुलवीर भाटी, महेश नागर, विकास सक्सेना, नीरज गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।