Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक पीपी मिश्रा का बेटा बना आईपीएस

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक पीपी मिश्रा के बेटे कुश मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। कुश मिश्रा ने पिछले साल UP PCS में क्वालीफाई किया था। प्रशिक्षण पूरा करके हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सेवा ज्वाइन की थी। अब लोक सेवा आयोग ने इंडियन सिविल सर्विसेज़ एग्ज़ाम का परिणाम घोषित किया है। जिसमें कुश मिश्रा को 182वीं रैंक मिली है। उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हो गया है।

कुश मिश्रा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो में रहते हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के समरविले स्कूल से दसवीं की। इसके बाद दिल्ली के सेंट्रल स्कूल से बारहवीं पास की थी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सर्वोत्तम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की। इसके बाद सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया। पहले उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सिविल सेवा पास की। अब उन्हें बतौर आईपीएस कामयाबी मिल गई है। कुश मिश्रा की पत्नी नीलमणि मिश्रा दिल्ली में जज हैं। और कुश के पिता ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक के पद पर नौकरी कर रहे है।