Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सीईओ ऋतु महेश्वरी के अवैध कब्जा मुक्त अभियान को अधिकारी लगा रहे ग्रहण, प्राधिकरण की अपनी जमीन पर हो रहा है कब्जा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है और प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कुछ जगह प्राधिकरण की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में आने वाले गांव चिटहेरा के खसरा न. 116 को प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण किया गया था। लकिन उस जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है लेकिन प्राधिकरण के ही अधिकारी सीईओ के कब्जा मुक्त अभियान को को पलीता लगा रहे हैं अधिकारी ही कब्जा मुक्त अभियान को ना काम करने में लगे हुए हैं कथित तौर पर कहा जा रहा है डिवीजन के अधिकारी भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। चिटहेरा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 6 में आता है

एक तरफ तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बिना अधिग्रहण की गई जमीन पर किए गए निर्माण को अवैध बताकर के तोड़ रहा है। लेकिन दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर के संरक्षण में प्राधिकरण की अपनी जमीन पर ही कब्जा हो गया और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बार-बार शिकायत होने के बाद भी शांति से बैठे देख रहे हैं। आखिर ऐसा किस लिए अपनी पर कब्ज़ा हो रहा है और किसान की जमीन पर निर्माण अवैध बताकर के तोड़ दिया जाता है। लकिन प्राधिकरण की अपनी जमीन पर भूमाफिया द्वारा प्राधिकरण के अधिग्रहित खसरा 116 को पूरी तरह से बाउंड्री वॉल करके अपने कब्जे में ले लिया है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं।