Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन ने यूपीआरएनएन व कॉन्ट्रैक्टर को दी चेतावनी, 4 माह में सभी घरों की टोटियों तक नहीं पहुंचा तो होगी सख्त कार्रवाई

  • चेयरमैन ने जैतपुर व ओमीक्रॉन वन ए स्थित गंगाजल प्लांट का किया मुआयना
  • टैंक से बोतल में पानी भरकर स्वच्छता को परखा, प्लांट को हरा-भरा बनाने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा की गंगाजल परियोजना का मुआयना किया। चेयरमैन ने राजकीय निर्माण निगम व संबंधित कांट्रैक्टर को 4 माह में गंगाजल परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। इस अवधि में काम पूरा न कर पाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। चेयरमैन ने कार्यों को पूरा करने का शेड्यूल भी मांगा।
ग्रेटर नोएडा में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना का शुभारंभ 01 नवंबर 2022 को किया गया। 800 करोड़ रुपए से अधिक लागत की इस परियोजना को राजकीय निर्माण निगम देख रहा है। अब तक परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास आयुक्त और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह भी गंगा जल परियोजना का मुआयना करने ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने सीईओ रितु माहेश्वरी व एसीईओ मेधा रूपम के साथ प्राधिकरण के जल विभाग और राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों तथा कॉन्ट्रैक्टर के साथ बैठक कर इस परियोजना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के जैतपुर स्थित मास्टर रिजर्वायर का मुआयना किया। चेयरमैन मास्टर रिजर्वायर में पानी की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कंट्रोल रूम गए और वहां गंगाजल से जुड़े डाटा का एनालिसिस किया। उन्होंने मास्टर रिजर्वायर की तरह ही एरिया के जवाब में भी फ्लो मीटर लगाने के निर्देश दिए ताकि पानी की उपलब्धता के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। इसके बाद चेयरमैन सेक्टर ओमीक्रोन 1ए स्थित एरिया रिजर्वायर प्लांट तक गए। चेयरमैन ने राजकीय निर्माण निगम को इस परिसर को शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए। इसे हरा-भरा बनाने को कहा है। चेयरमैन ने पानी की स्वच्छता को भी परखा और उस पर संतोष जाहिर किया। चेयरमैन ने गंगा जल आपूर्ति के लिए डाली गई लाइनों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन पाइपों का फुल प्रेशर पर परीक्षण करने को भी कहा है। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय निर्माण निगम के अधिकारियों और कांट्रेक्टर को 4 माह में गंगा जल परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। इसे अंतिम अवसर बताते हुए कार्य पूरा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *