Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सूरजपुर में गरजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 32 दुकानें की ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा शहर के सबसे पुराने कस्बे सूरजपुर में अवैध रूप से बनाई गई मार्केट पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर चला। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बुल्डोजर ने सूरजपुर स्थित 32 से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पहले सूरजपुर भी एक गांव था। ग्रेटर नोएडा के विकास के साथ ही साथ इस गांव का भी विकास होता चला गया। अब सूरजपुर ग्रेटर नोएडा शहर क्षेत्र का सबसे प्रमुख कस्बा है।

सूरजपुर कस्बे को नोएडा-दादरी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के आसपास अनेक लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके मार्केट बना रखी है। जिस पर आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बुल्डोजर ने कहर बरपा दिया। देखते ही देखते मार्केट की 32 दुकानें ध्वस्त कर दी गयीं। जिस जमीन पर यह दुकानें बनाई गई थीं, वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि इसी प्रकार के दूसरे अवैध कब्जों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर एक्शन लिया जाएगा।