Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा में 11 साल की बेटी से सौतेला पिता एक साल से कर रहा था दरिंदगी, गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रोटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां के एक 11 साल की बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित डरा धमका कर पिछले एक साल से उसके साथ दुर्व्यहार कर रहा था, लेकिन सोमवार को उसने हिम्मत दिखाकर यह बात अपनी मां को बताई।
पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत के समक्ष पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कस्बे में एक महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला बिहार के खगड़िया के रहने वाले बिट्टू के संपर्क में आ गई। दोनों ने शादी कर ली और एक साथ रहने लगे।
आरोप है कि बिट्टू ने महिला की बेटी से एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची को धमकाता था कि यदि वह यह बात किसी को बताएगी तो उसको जान से मार देगा। पीड़िता ने एक साल तक मुंह बंद रखा। सोमवार को पीड़िता अकेले बैठ कर रो रही थी। तभी उसकी मां उसके कमरे में आ गई। पहले तो पीड़िता ने कुछ नहीं बताया, मां के जोर देने पर उसने पूरी कहानी बयां कर दी, जिसके बाद महिला ने बेटी के साथ मिलकर आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत देते हुआ मामला दर्ज कराया।
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट: पुलिस
कासना कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही इस मामले सें संबंधित चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। अभी मामले में जांच की जा रही है।