Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मुड़ी बकापुर के प्राथमिक स्कूल में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर का चौधरी प्रवीण भारतीय ने शुभारंभ किया

औरंगाबाद: औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम मुंडी बकापुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों को स्वच्छ पानी पीने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय टेक्निको एग्री साइंस लिमिटेड कंपनी (आईटीसी ग्रुप कंपनी) में कार्यरत मैनेजर विवेक मंडार से आग्रह कर स्कूल प्रांगण में सीएसआर फंड के माध्यम से वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर लगवाया जिसका कक्षा 7 में पढ़ने वाली बच्ची तनु ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो सरकारी नल पहले से ही लगे हुए थे जिन दोनों नालों का पानी खराब हो चुका था पीने लायक नहीं था जिस वजह से बच्चों एवं अध्यापकों को पानी पीने हेतु भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि टेक्निको एग्री साइंस लिमिटेड कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत विवेक मंडार से कंपनी के सीएसआर फंड के माध्यम से गांव के प्राथमिक विद्यालय में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर लगवाया ताकि बच्चे एवं अध्यापक स्वच्छ पानी पी सकें। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर का शुभारंभ स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा तनु ने फीता काटकर किया। अब बच्चों को बेहतर स्वच्छ पेयजल पीने को मिलेगा।
इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, मनजीत मंडार, विपिन, सचिन, सुरेंद्र, देवेंद्र मंडार, अलका त्यागी, अंशु शर्मा और रोहित कुमार, अशोक कुमार, सोनू जाटव, मंजू सिंह, देशवती देवी, नवीन गुर्जर, नीरज भाटी, प्रदीप भड़ाना, प्रवीण ममता आदि लोग मौजूद रहे।