Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पुलिस द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने जा रहे विपक्षी और किसान नेताओं को घर पर रोका, महापड़ाव जारी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का महापड़ाव पिछले 21 दिनों से जारी है। जिसमें किसान दिन रात किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे हैं। 15 मई को किसानों का भीड़ इकट्ठी करने का शक्ति प्रदर्शन था जिसमें हजारों लोग प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिला पुलिस द्वारा विपक्ष के कुछ नेता और कुछ किसान नेताओं को तो घर पर ही रोक दिया गया। जिससे कि यह लोग धरना स्थल पर नहीं पहुंच सके।

जिले में कुछ समय से यह नया चलन चला है अपनी मांगों को मांगने के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने पर भी किसान नेता और पक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जाता है। जिससे कि ये लोग अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर नहीं पहुंच सके।

किसानों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर के किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रहा है। जिससे कि लोग डर जाए और धरना स्थल ने पहुंचे। किसानों का धरना कमजोर पड़ जाए। लेकिन किसान अपनी मांगों के लिए डाटा रहेगा और जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता महापड़ाव जारी रहेगा।