Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद में आज होगा प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला, मतगणना शुरू

top-news

गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
मतगणना में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बता दें कि गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है।
साहिबाबाद में मतों की गणना शुरू
लोनी इंटर कालेज, लोनी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सभासदों के मतों की गणना शुरू हो गई है।
मतगणना स्थल के आसपास रहेगा डायवर्जन प्लान
मतगणना के लिए शनिवार की सुबह पांच बजे से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इसके तहत हापुड चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी के बीच वाहन नहीं चलेंगे। सभी वाहनों को हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराहा से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच-9 होकर भेजा जाएगा। ये वाहन हापुड चुंगी से एएलटी की तरफ से भी जा सकते हैं।
-डासना पुल से हापुड़ चुंगी की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। सभी वाहनों को डासना से एनएच-9, आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा से हापुड़ चुंगी होकर भेजा जाएगा।
-इसके साथ ही छोटे वाहन कमला नेहरूनगर बिजलीघर तिराहा से सीबीआइ एकेडमी या एनडीआरएफ की तरफ से आवागमन कर सकते हैं।
-गाजियाबाद से लोनी तिराहा की ओर होते हुए बागपत जाने वाले वाहनों को बंथला पुल से चिरोड़ी मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
-दिल्ली, लोनी बार्डर से आने वाले वाहन जो बागपत की ओर जाएंगे। ये वाहन बलराम नगर कट से नसबंदी चौराहा से नसबंदी कालोनी होते हुए जाएंगे।
-बागपत की ओर से आकर दिल्ली जाने वाले सभी वाहन लोनी कस्बा की ओर से नहीं जा सकेंगे। पुश्ता मार्ग से खजूरी होकर दिल्ली की तरफ भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *