Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नारायण ई-टेक्नो विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नारायण ई-टेक्नो विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता अर्जित कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता को लेकर प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में अधिक अच्छा रहा। दिव्या ने 97% का प्रभावशाली उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है, जो राष्ट्रीय औसत लगभग 78% से काफी अधिक है।

स्कूल की इस परीक्षा में 40 प्रतिशत बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। कई छात्रों ने अपने कुछ विषयों में शत प्रतिशत अंक भी हासिल किए हैं। कक्षा अध्यापक मनोज ने खुशी जाहिर की है और विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की सफलता छात्रों और शिक्षकों दोनों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

नारायणा स्कूल ग्रेटर नोएडा की वर्षों की यात्रा में हजारों छात्रों को पुष्पित पल्लवित किया है। इस वर्ष ग्रेटर नोएडा नारायणा विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे सर्वश्रेष्ठ है। ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने अपने स्कूल का, अपने, प्रदेश का, अपने देश का, अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विधालय की प्रिंसिपल तृप्ति तिवारी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह रिजल्ट स्कूल के सभी अध्यापक और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। भविष्य में भी इसी तरह से परिश्रम करते रहे और बहुत ऊंचाइयों को हासिल करें। विद्यार्थियों ने अपने माता पिता अध्यापकों और स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है किया है उन सभी को मैं बधाई देती हूं। कुछ लोग भविष्य में और बेहतर करने के लिए बच्चे पर प्रेशर बनाने लगते हैं। ऐसा कतई न करें। बच्चों को विकल्प बताएं। अन्य सब्जेक्ट्स के बारे में राय दें।

  • एक बात अच्छी तरह से जान लें कि स्कूल का हर बच्चा टॉपर नहीं हो सकता। प्रत्येक इंसान का अलग अलग एप्टीट्यूड या रुझान होता है। यदि बच्चा गणित में कमजोर है तो हो सकता है वह ड्राइंग में महारथ हो। कहने का मतलब ये कि बच्चे की अंतर्निहित प्रतिभा और रुचि को पहचानें, इंजीनियरिंग और डॉक्टरी का करियर उसपर बेवजह न थोपें।
  • एक बात ये भी तय है कि बच्चे के रिजल्ट का सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने-बिगाड़ने में कोई रोल नहीं होता। और हां, बच्चे को नम्बर जेम में उलझाने की बजाए एक अच्छा इंसान, एक अच्छा नागरिक बनाएं। ये जीवन के लिए ज्यादा जरूरी है।

NAME: DIVYA CHUDHARY
HALL TICKET:21168691
PERCENTAGE: 96.4%

NAME: ARAYA SACHIN CHABUKSWAR
HALL TICKET:21168694
PERCENTAGE: 95.4%

NAME: DHARNA RAWAL
HALL TICKET:21168653
PERCENTAGE: 94.8%

NAME: DHARNA RAWAL
HALL TICKET:21168653
PERCENTAGE: 94.8%

NAME: PRASHANT SINGH
HALL TICKET:21168664
PERCENTAGE: 92.6%

NAME: TRIPTI
HALL TICKET:21168668
PERCENTAGE: 89%

NAME: NISHANT KAUSHWAHA
HALL TICKET:21168690
PERCENTAGE: 90.6%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *