Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद की नौ निकायों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और मतपेटियों में हुई कैद, अब चुनाव परिणाम का इंतजार

top-news

दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में नगर निगम गाजियाबाद के चार नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायत में छिटपुट हंगामे और झड़प के साथ चुनाव संपन्न हो गया। नगर निकायों में हुए मतदान के बाद अब किसके सिर शहरी सरकार का ताज सजेगा इसका राज कल (शनिवार) को मतगणना के बाद खुलेगा।
गाजियाबाद नगर निगम महापौर सीट के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आप प्रत्याशियों के साथ 12, मोदीनगर, मुरादनगर, खोड़ा और लोनी नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए 95 और पार्षद व सभासद पद पर 1730 प्रत्याशी मैदान में थे।
इन निकायों के लिए 25,83,546 मतदाताओं में से 11,75,989 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गाजियाबाद नगर निगम और लोनी नगर पालिका परिषद के मतदाताओं ने ईवीएम से प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। वहीं, अन्य निकायों में मतदाताओं ने बैलेट पेपर से मतदान किया।
सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में कैद हो गया। शाम करीब सात बजे ईवीएम और मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा किया गया। जीत की दहलीज तक कौन पहुंचेगा इसके नतीजे 13 मई यानि शनिवार को होने वाली मतगणना के बाद सामने आएंगे।
ईवीएम और मतपेटियां यहां स्ट्रांग रूम में हुई जमा
गाजियाबाद नगर निगम की ईवीएम, खोड़ा नगर पालिका और डासना नगर पंचायत की मतपेटियां अनाज मंडी गोविंदपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा हुईं। वहीं, मोदीनगर और मुरादनगर की मतपेटियां आदर्श कन्या इंटर कालेज मोदीनगर के स्ट्रांग रूम, निवाड़ी, पतला और फरीदनगर नगर पंचायत की मतपेटियां कम्युनिटी सेंटर गोविंदपुरी मोदीनगर के स्ट्रांग रूम ओर लोनी नगर पालिका की ईवीएम लोनी इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा हुईं, जिनकी 13 मई को मतगणना एक साथ शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *