Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने की जुगत में झुलसा कर्मचारी; इलाके में मची अफरा-तफरी

top-news

नोएडा। सेक्टर-8 के बी-30 स्थित एक गारमेंट्स फैक्ट्री में बुधवार दोपहर 12:22 पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया है।
यह घटना कोतवाली फेस-1 की है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फेज-1 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक चार मंजिला कपड़ा फैक्ट्री है। इमारत के चौथे तल पर टेन शेड में रखे एक कूलर में शार्टसर्किट के कारण निकली चिंगारी से पास में रखे कटे कपड़ों में आग लग गई।
तत्काल दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग को बुझा दिया है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जल गया है। एक कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। तभी आग बुझाते समय झुलस गाय। उसकी पहचान अर्जुन मिश्रा के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया है। कर्मचारी की हालत स्थिर है। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आग से कुछ नुकसान हुआ है।