Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

वोटिंग से पहले गाजियाबाद की सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन से कराई जा रही निगरानी

top-news

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से नगर निकाय चुनाव के लिए 749 मतदेय स्थलों पर मतदान होंगे। इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सभी सातों थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। लोगों को शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सातों थाना क्षेत्रों में अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। टीलामोड़ और खोड़ा थाना क्षेत्रों में अर्ध सैनिक बल तैनात किया गया है।
बुधवार शाम को पुलिस के अधिकारियों ने टीलामोड़ थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया। शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, खोड़ा, कौशांबी से लिंकरोड थाना क्षेत्र में निकाला। सेक्टर मोबाइल टीम, क्यूआरटी, पीआरवी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया है। बुधवार को अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी कराई जा रही है। खोड़ा, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी है। दिल्ली और आसपास के जिलों से सटी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।