Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

चैट कर दोस्त को बताया- मैं फांसी लगा रही हूं; जबतक पति ने दरवाजा खुलवाया तबतक फंदे पर झूल चुकी थी पत्नी

top-news

नोएडा। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनास सोसायटी में रहने वाली महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी। खुदकुशी किए जाने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के दोस्त ने घर आकर पति से कहा- तुम्हारी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है? दरवाजा खुला तबतक फंदे पर झूल चुकी थी पत्नी
असम के गुवाहाटी की नीलाक्षी पाठक (28) पति आकाश के साथ सेकटर-110 में रहती थी। सोमवार रात में नीलाक्षी और आकाश अलग-अलग कमरे में थे। रात में एक व्यक्ति उनके फ्लैट पर पहुंचा और उसने बताया कि नीलाक्षी ने खुदकुशी कर ली है। आकाश ने उससे पूछा कि उसे कैसे पता लगा तो उसने बताया कि वह नीलाक्षी का दोस्त है और उसने आनलाइन चैटिंग के दौरान कहा कि वह खुदकुशी करने जा रही है।
नीलाक्षी के दोस्त और आकाश ने जब उसका कमरा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंची नीलाक्षी ने फंदा लगा लिया था। गंभीर हालत में उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब तक खुदकुशी की बात साफ न होने के कारण मौके पर फारेंसिक टीम को भी भेजा गया है।
आकाश ने बताया कि उनके दोनों के बीच संबंधों को लेकर कोई विवाद नहीं था, जनवरी में दोनों कई दिन के लिए बाहर घूमने भी गए थे। फेज-2 कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। वहीं सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहने वाली किशोरी लवली खातून (15) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक किशोरी किसी लड़के से बात कर रही थी। पिता ने उसे डांट लगाई तो वह आक्रोशित हो गई। उधर शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में रहने वाले सुरेश आर्या (25) ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में काम करता था। सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि सेक्टर-140 में रहने वाले अनिल कुमार ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।