Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

अनिल दुजाना गैंग के चंद्रपाल का डेढ़ करोड़ का फार्म हाउस कुर्क

ग्रेटर नोएडा। बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने का पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपति अधिग्रहण) के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बंबावड़ गांव के रहने वाले चंद्रपाल की संपत्ति एक फार्म हाउस को कुर्क कर लिया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 57 लाख रुपये आंकी गई है।
बादलपुर पुलिस ने फार्म हाउस पर संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस के द्वारा अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की अब तक तीन करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
पुलिस ने बताया चंद्रपाल अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने उसके ऊपर 2019 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पाया गया कि चंद्रपाल के नाम बंबावड़ गांव में प्रधान फार्म हाउस है।
भूमि 1.2820 हेक्टेयर और खसरा नंबर 518 है। उसे कुर्क कर लिया गया है। पूर्व में भी अनिल दुजाना गैंग के सदस्यों की दो करोड़ तीस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। गैंग में शामिल कुछ अन्य बदमाशों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी मिली है। उन्हें कुर्क करने की कार्रवाई भी जल्द होगी।