Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा में 20 साल की लीज पर संचालित होगा डॉग पार्क, विश्व स्तरीय सुविधाओं से होगा लैस

नोएडा। सेक्टर-137 में बनने वाला देश का सबसे बड़े डॉग पार्क 20 वर्ष के लिए लीज पर संचालित होगा। इसके लिए प्राधिकरण कार्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही एजेंसी चयन के लिए ईओआई (इंप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) जारी किया जाएगा।
इसमें लो कास्ट कंपनी का चयन होगा। कंपनी 20 सालों तक पार्क का संचालन करेगी। उसे ही पार्क का अनुरक्षण कार्य भी करना होगा। ऐसा पहली बार होगा कि एक पार्क का संचालन एक कंपनी के जरिये कराया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण में उद्यान निदेशक वंदना त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश का पहला डॉग पार्क नोएडा के सेक्टर 137 में बनकर तैयार हो चुका है।
पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। पार्क में डॉग के उठने बैठने खाने सोने घूमने नहाने और मनोरंजन के लिए तमाम साधनों को उपलब्ध कराया गया है। इसे 3.85 एकड़ में विकसित किया गया है। 3.86 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। संचालन करने वाली कंपनी इसी पार्क से अपना खर्चा निकालेगी। हालांकि उसे पार्क में विज्ञापन का राइट्स या कामर्शियल गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
ईओआइ के जरिये एजेंसी का चयन होगा, यह एजेंसी प्राधिकरण से लीज पर डॉग पार्क लेगी, उसमें कुछ शुल्क लेकर सोसायटी के कुत्तों को मनाेरंजन सुविधा उपलब्ध करएगी। इससे होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा प्राधिकरण को राजस्व के रूप में मिलेगा।
पार्क में डॉग के लिए यह है सुविधा
-बड़े व छोटे डॉग के लिए अलग-अलग स्थान
-डॉग के पीने के लिए वाटर फाउंटेन
-डॉग शेल्टर
-पार्क में आने वाले लोगों के लिए बेंच
-वाटर पौंड
-डॉग के स्थल के लिए रबर टाइल
-डॉग वेस्ट डिस्पोजल स्टेशन
-डॉग के लिए चिकित्सीय सुविधा