Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

IPL 2025: कोलकाता की घातक गेंदबाजी से दिल्ली को 14 रन से मिली हार

top-news

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाए, जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए नरेन ने तीन, वरुण ने दो, जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही, जब अनुकूल रॉय ने पहले ओवर में अभिषेक पोरेल को सस्ते में चलता किया। इसके बाद करुण नायर (15) और केएल राहुल (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए। फाफ डुप्लेसिस (62) और अक्षर पटेल (43) ने चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की, लेकिन नरेन की फिरकी ने अक्षर को पवेलियन भेज दिया। विप्रज निगम ने 38 रन बनाए, पर टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। अन्य बल्लेबाजों में ट्रिस्टन स्टब्स (1), आशुतोष शर्मा (7) और मिचेल स्टार्क शून्य पर आउट हुए।

कोलकाता की पारी में रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। रघुवंशी ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 36 रनों की अहम पारी खेली। अजिंक्य रहाणे (26), आंद्रे रसेल (17) और वेंकटेश अय्यर (7) जल्दी आउट हो गए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और विप्रज निगम को दो-दो सफलता मिली। इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं, जबकि दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।