Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में नगर निगम के वार्ड-49 पर होगी जबरदस्त जंग, एक-दूसरे के खिलाफ पति-पत्नी मैदान में

top-news

गाजियाबाद। हर चुनाव अनूठा होता है और नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे ही रोचक तथ्य निकलकर आ रहे हैं। नगर निगम के वार्ड 49 पर पति-पत्नी दोनों ने ताल ठोक रखी है। वार्ड 49 में भाजपा ने विरेंद्र त्यागी को टिकट दिया है और इसी वार्ड से विरेंद्र त्यागी की पत्नी कृष्णा ने भी निर्दलीय नामांकन किया है।
कृष्णा भाजपा से ही पिछले बोर्ड में पार्षद रह चुकी हैं। इसको लेकर मतदाताओं के साथ इस वार्ड के बाकी सात प्रत्याशी भी इसका आशय नहीं समझ पा रहे हैं।
पिछले चुनाव में वार्ड 49 की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई थी। भाजपा ने वरिष्ठ नेता विरेंद्र त्यागी की पत्नी कृष्णा त्यागी को टिकट दिया था और चुनाव जीतकर पार्षद चुनी गईं। इस बार सीट अनारक्षित है तो भाजपा ने विरेंद्र त्यागी को ही टिकट दिया। विरेंद्र त्यागी ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन किया और अपनी पत्नी कृष्णा त्यागी से निर्दलीय पर्चा भरवा दिया।
पहले लोग सोच रहे थे कि नामांकन वापस ले लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो लोग अचंभित हुए। लोगों का कहना है कि कृष्णा त्यागी अपने प्रचार के लिए नहीं दिखीं। राजनीति के जानकार कहते हैं कि कई प्रत्याशी मतदान और मतगणना के समय अपने एजेंटों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।