Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

बॉक्स ऑफिस पर चली ‘ द केरल स्टोरी’ की आंधी, वर्किंग डे पर मार गई बाजी

top-news

नई दिल्ली। अपने ट्रेलर के साथ ही विवादों में घिरने वाली अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने मंगलवार को कमाई के मामले में सलमान खान की ‘किसी का भाई, किसी की जान’ और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुदीप्तो सेन की फिल्म ने भले ही शुरुआत आठ करोड़ से की हुई हो, लेकिन हर वीकेंड के बाद हर दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार के टेस्ट के बाद अब मंगलवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अव्वल नंबर से पास हुई है।
‘द केरल स्टोरी’ ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले वीकेंड तक ही बॉक्स ऑफिस 35.92 करोड़ की कमाई की। हालांकि, किसी का भाई, किसी की जान की तरह इस फिल्म की कमाई पर वर्किंग डेज का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को जहां फिल्म ने 10.07 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई थोड़ी और बढ़ गई और ‘द केरल स्टोरी’ ने सिंगल डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.99 करोड़ का बिजनेस किया। पांच दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने इंडिया में 56.71 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म महज 54 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।