Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

रिहायशी सेक्टर 2 से नियमित कूड़ा उठाने के निर्देश, एसीईओ अमनदीप डुली व आनंद वर्धन ने जनसुनवाई में शिकायतों का किया निस्तारण

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 2 और सेक्टर 3 से नियमित कूड़ा न उठने की शिकायत सामने आई, जिस पर एसीओ आनंद वर्धन ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी रिहायशी सेक्टरों से नियमित तौर पर कूड़ा उठाया जाना चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। एसीईओ अमनदीप डुली ने जुनपत, छपरौला, हामिदपुर, रोजा याकूबपुर और हबीबपुर के किसानों के 6% प्लॉट शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए। सिरसा व आसपास हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। एसीईओ ने सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सेक्टर ओमेगा वन के निवासियों ने लाइब्रेरी व सामुदायिक केंद्र बनवाने की मांग की। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने और ग्रीन बेल्ट का रखरखाव न होने की शिकायत दी। एसीईओ ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की बात कही। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांशु वर्मा व विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत, एसडीएम शरद पाल, एसडीएम जितेंद्र गौतम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।