Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

खबर का असर : समसारा स्कूल के द्वारा ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जे पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्थित समसारा स्कूल के द्वारा ग्रीन बेल्ट में आरसीसी डालकर पार्किंग बना रखी थी जिसकी शिकायत करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक संबोधित पत्र महाप्रबंधक विशु राजा को देकर कार्यवाही की मांग की थी करप्शन फ्री इंडिया संगठन की मांग पर समसारा स्कूल के द्वारा ग्रीन बेल्ट में अवैध पार्किंग को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्थित समसारा स्कूल ने ग्रीन बेल्ट में पेड़ काटकर पार्किंग बना रखी थी एवं लोहे की ग्रिल से चारदीवारी कर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर रखा था। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जिसकी शिकायत संगठन के द्वारा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से की गई। जिसके तत्पश्चात आज प्राधिकरण के द्वारा ग्रीन बेल्ट में बनी आरसीसी की पार्किंग को उखाड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से कई स्कूलों ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे कर रखे हैं अगर जल्द ही ग्रेटर नोएडा की ग्रीन बालों को मुक्त नहीं किया गया तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन आंदोलन करेगा।