Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 2 के आरडब्लूए सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर से की सुरक्षा की मांग

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में पिछले दिनों हुई घटना के बाद से सेक्टर वासियों में भय का माहौल बन गया है। जिसके चलते सेक्टर वासियों ने कमिश्नर को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पत्र लिखा है। पिछले दिनों आरडब्ल्यू के सदस्य पर ही पत्थरों से हमला किया गया था। सुरक्षा के मुद्दों को लेकर के आरडब्ल्यू के सदस्य कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 2 आरडब्ल्यू द्वारा मांग की गई है कि 130 मीटर रोड पर पुलिस चौकी खोली जाए। अभी जो चौकी निराला के पास है वह काफी दूर पड़ती है जिस कारण सुरक्षा का अभाव रहता है। सेक्टर 2 और 3 में खाली पड़े मकानों में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग रहते हैं ऐसे लोगों की जांच कराई जाए। सेक्टर में रह रहे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन हो। जो लोग अनधिकृत तरीके से रह रहे हैं ऐसे बिजली चोरी, खुले में शौच आदि करते हैं ऐसे में कोई हादसा हो सकता है। कुछ लोग सर्विस रोड पर गाड़ी खड़ी करके शराब का सेवन करते हैं जिससे सेक्टर के लोगों का आना-जाना दुर्बर हो रहा है। सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाले आरडब्ल्यू सदस्य ही सुरक्षित नहीं है आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। साथ ही फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के सदस्य ने एक परिचय बैठक करने का निवेदन किया है।