Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में पड़ोसी पर किया पत्थरों से हमला, सेक्टरवासो में घटना के बाद भय

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाने के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 2 में देर रात पड़ोसियों में झगड़ा हुआ। जिसमें बी 184 सेक्टर 2 में रहने वाले यशवंत और मोहन ने पड़ोस में रहने वाले सेक्टर के उपाध्यक्ष गजेंद्र खारी और उनके परिवार पर पत्थरों और चाकू से हमला किया। यशवंत और मोहन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

पीड़ित गजेंद्र खारी का कहना है कि यशवंत और मोहन अपराधी किस्म के लोग है पूर्व में भी यह लोग 7 साल की जेल काट चुके हैं रात को करीब 10 बजे यह दोनों लोग अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे तो इनकी पत्नी मदद के लिए हमारे घर आ गई जिसमें हमने इनके बीच में बचाव करना चाहा तो उन्होंने पत्थरों से हमला शुरू कर दिया और चाकू भी दिखाया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले को ऐसे ही रफा-दफा कर रही है।

पीड़ित गजेंद्र खारी और इनका परिवार एक सामाजिक परिवार है और सेक्टर के उपाध्यक्ष भी है इस घटना के बाद से सेक्टर में भय का माहौल है इन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है और कार्यवाही की मांग की है।